जबलपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से मुंबई के लिए नियमित उड़ान - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath

Breaking


Monday, July 1, 2024

जबलपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से मुंबई के लिए नियमित उड़ान


प्रथम टुडे : जबलपुर से मुंबई के लिए नियमित उड़ान सेवा मंगलवार से प्रारंभ हो रही है। इंडिगो का विमान सुबह 11 बजकर 45 मिनिट पर जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहीं आधे घंटे बाद मुंबई के लिए भी यही फ्लाइट रवाना होगी। पहले दिन मुंबई से जबलपुर आने और जबलपुर से जाने वाली फ्लाइट में करीब 70 प्रतिशत सीट फुल हो चुकी है

नियमित विमान सेवा प्रारंभ करने की मांग हो रही थीइंडिगो द्वारा शुरू की जा रही इस नियमित विमान सेवा से शहर आने और जाने वाले फ्लायर्स को फायदा होगा। लंबे समय से मुंबई के लिए नियमित विमान सेवा प्रारंभ करने की मांग हो रही थी। इस सेवा के प्रारंभ होने से इस रूट पर फिर से दो विमान सेवाएं हो जाएंगीं, जिसमें एक साप्ताहिक है। इस विमान सेवा के शुरू होने के बाद लम्बे अर्से से प्रतिक्षित मुंबई की नियमित उड़ान शुरू हो गई है।

फ्लायर्स को होगा फायदा 

मुंबई की नियमित उड़ान शुरू होने से फ्लायर्स को काफी फायदा होगा। स्पाइस की केवल सप्ताहिक फ्लाइट थी। ऐसे में यदि सप्ताह कि किसी और दिन फ्लायर्स को मुंबई जाना या वहां से आना होता था, तो फ्लाइट नहीं मिलती थी। जिस कारण फ्लायर्स को नागपुर तक का सफर करना पड़ता था। इतना ही नही साप्ताहिक उड़ान होने के कारण उसका फेयर भी अधिक था। लेकिन नियमित उड़ान शुरू होने से फ्लायर्स को कम फेयर में यात्रा करने मिल सकेगा।

यह रहेगा शेड्यूल, 

सुबह आएगी उड़ान 
सुबह 10.00 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उडान
सुबह 11.45 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग
दोपहर 12.45 मिनिट पर जबलपुर एयरपोर्ट से उड़ान
दोपहर 2.45 मिनिट पर मुंबई पहुंचेगा।

No comments:

Post a Comment