स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर शान से लहराया तिरंगा, मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य अतिथित्य में संपन्न हुआ - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath

Breaking


Thursday, August 15, 2024

स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर शान से लहराया तिरंगा, मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य अतिथित्य में संपन्न हुआ


प्रथम टुडे,जबलपुर : संस्कारधानी जबलपुर में स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर शहर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार की उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मैं तिरंगा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम के संदेश का वचन भी किया। बारिश के मौसम में भी जनता में दिखा उत्साह सुबह हल्की बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह मुख्य समारोह में देखा गया। सैकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चों के साथ सह परिवार लोग स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह देखने पहुंचे थे। परेड की सलामी देखकर जनता ने ताली बजाकर किया स्वागत - शानदार पुलिस बैंड की धुन पर सशस्त्र पुलिस दल, होमगार्ड , नेशनल कैडेट कोर, स्काउट एंड गाइड , राष्ट्रीय सेवा योजना , दुर्गा वाहिनी के द्वारा शानदार कदम ताल मिलाकर तिरंगे को सलामी दी गई। जैसे ही सलामी देती परेड लोगों के सामने से गुजरी तो लोगों ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए भारत माता की जय के नारे भी लगाए। ज

नप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी भी रहे मुख्य समारोह में शामिल 

 पुलिस ग्राउंड में मुख्य समारोह में जन प्रतिनिधि सांसद आशीष दुबे के अलावा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, अधिकारियों में संभाग आयुक्त अभय वर्मा, कलेक्टर दीपक सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली सक्सेना, क्योंकि आज पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह का स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण वे मुख्य समारोह एवं एसपी ऑफिस नहीं पहुंच पाए।

No comments:

Post a Comment