कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय कृत्य को भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, August 17, 2024

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय कृत्य को भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च


प्रथम टुडे :
पिछले दिनों कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत को लेकर आज जबलपुर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में ममता सरकार का विरोध करते हुए कहा की पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। लेकिन की जिस तरीके से एक डॉक्टर महिला के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या हो गई और उसके बाद भी ममता सरकार के द्वारा लगातार ऐसे लोगों को संरक्षण भी दिया जा रहा है। जिसको लेकर महिला भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि वहां पर अब राष्ट्रपति शासन ही लगना चाहिए ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। कैंडल मार्च में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू सांसद आशीष दुबे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, प्रथम अध्यक्ष रिंकू विज, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूपा राव, पार्षद मधुबाला राजपूत, मालती चौधरी, रेनू करी, पूर्व पार्षद दुर्गा उपाध्याय, ममता तिवारी, के अलावा अनेक महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी

No comments:

Post a Comment