कल 8 नक्सलियों को मारने के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, February 3, 2025

कल 8 नक्सलियों को मारने के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

 *

                       

प्रथम टुडे जबलपुर :--   छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे विफल हो गए। दरअसल, बीजापुर इलाके में उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग धान मंडी के पास नक्लियों ने 25 किलो का आईईडी लगा रखा था। इस आईईडी को बीडीएस के जवानों ने डिटेक्ट किया और फिर इसे नष्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक सड़क के बीचोबीच प्लास्टिक के कंटेनर में IED को रखा गया था।                             कल एनकाउंटर में मारे गए थे 8 नक्सली

बता दें कि शनिवार को बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़का-कोरचोली गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ माओवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल और बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) समेत अन्य हथियारों का जखीरा भी बरामद किया। शुक्रवार को ही पुलिस को यह सूचना मिली थी कि  गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़का-कोरचोली गांव के जंगल में माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन के डिविजनल कमेटी सदस्य दिनेश,लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) समेत सशस्त्र माओवादी मौजूद हैं। सूचना के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को माओवादी विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

No comments:

Post a Comment