दिल्लीः चुनाव के नतीजे पर विशेष
प्रथम टुडे जबलपुर :-- दिल्ली में सुबह जब मतगणना शुरू हुई। मतगणना शुरू होते ही डाक मत पत्र की गिनती शुरू होते ही मतदाता का रुझान भाजपा की ओर साफ दिखने लगा था। एक और जहां शुरू में कड़ी टक्कर देखी जा रही थी जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ते गए भाजपा ने सीटों पर बढ़त बनाना शुरू कर दी थी। अगर राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो 'इस बार भाजपा ने 'आप' को चुनाव के पहले ही घेरना शुरू कर दिया था।
*सबसे पहले भाजपा ने भ्रष्टाचार पर किया हमला*-
सबसे पहले भाजपा ने इसकी शुरुआत उसे समय शुरू कर दी थी जब शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को भी शराब नीति को लेकर जेल में रहना पड़ा था। जेल से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल के उनके मुख्यमंत्री निवास को लेकर जिसको भाजपा ने शीश महल का नाम देकर आम आदमी को यह बताने की कोशिश की की भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने को लेकर बेठी यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। जिसमें भाजपा कुछ ही नहीं 100% लोगों को यह समझने में सफल भी रही की "आप' की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार ही भरा हुआ है।
*बचा खुचा काम अरविंद केजरीवाल ने खुद पूरा कर लिया*-
और जैसे ही चुनाव शुरू हुआ यमुना नदी के पानी को लेकर एक और जहां भाजपा ने घेरना शुरू किया तो वही बाकी विरोधी भी इस मुद्दे को लेकर "आप" को घेरने लगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने यह बोलकर की हरियाणा की सरकार द्वारा यमुना नदी में जहर मिलाया गया है साथ ही उन्होंने यमुना को साफ ना कर पाने पर माफी मांगने लगे। इस बात को नरेंद्र मोदी अमित शाह ने अपनी पूरी टीम के साथ जोर-जोर से उठाते हुए यमुना नदी के सफाई को लेकर आम जनता तक "आप" की इस कमजोरी को पहुंचने में सफल रहे *
*इस बार कांग्रेस हुई वोट कटवा साबित*-
इसी तरह इस बार के चुनाव में कांग्रेस जिसके साथ 'आप' ने लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ा था। वही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने "आप " से झाडू पर पर ही हाथ साफ कर दिया। जिसमें कुछ सीटों पर भाजपा को जितने मत से जीत मिली है उतने मत कांग्रेस को प्राप्त हुए है । जिससे जिसमें यह तो कहा जा सकता है कि आप "आप" ने जो कहा था कांग्रेस सिर्फ वोट कटवा बनकर रह जाएगी वह बात भी सिद्ध हो गई।
*भाजपा सरकार के सामने भी रहेगी प्रमुख चुनौतियां*।
- इधर यह भी कहना उचित है कि भाजपा सरकार के सामने भी चुनौती काम नहीं है। उन्होंने जहां एक झुग्गी वालों को मकान देने का वादा किया है तो वही पीने के पानी की किल्लत को भी दूर करने के वादे किए हैं। इसी के साथ उन्होंने सबसे प्रमुख वादा यमुना नदी को साफ करने का किया है। जिसके लिए उनको इन सभी चुनौतियों को पूर्ण करते हुए पूर्ण विकसित दिल्ली बनाने का सबसे बड़ा चैलेंज होगा।
No comments:
Post a Comment