चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के दौरान इंदौर ( महु ) में भड़की हिंसा - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, March 10, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के दौरान इंदौर ( महु ) में भड़की हिंसा



प्रथम टुडे M P:-  रविवार की रात दुबई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत दर्ज की। भारत की जीत के बाद इंदौर के महू क्षेत्र में कुछ युवक जीत का जश्न मना रहे थे। जीत के जश्न के दौरान जब रैली महू की जामा मस्जिद के पास पहुंची तो दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पत्थरबाजी के साथ ही कई दुकानों को आग लगा दिया गया है। महू में बवाल के बाद पुलिस ऐक्शन मोड में है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

कैसे हुआ बवाल

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद इंदौर के महू इलाके में कुछ क्रिकेट के प्रशंसक रैली निकाल रहे थे। इस दौरान उनकी रैली महू की जामा मस्जिद के पास पहुंची। जामा मस्जिद में अंदर लोग नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी में लोग घायल हुए हैं। इस दौरान कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।

महू में हुई इस हिंसा पर जानकारी देते हुए इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पत्थरबाजी के बाद स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जब कलेक्टर से पूछा गया कि यह घटना कैसे हुए तो उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगे, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि इलाके में जश्न के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्थरबाजी और आगजनी हुई है। 

हिंसा और आगजनी, उपद्रवियों ने पेट्रोल बम भी फेंके

पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद कई गाड़ियां फूंकी गईं।

करीब 2 घर, 4 दुकानें और एक मैजिक वाहन को नुकसान पहुंचा।

हथियारों से लैस उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंककर आगजनी को और भड़काया।

कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों को हथियारों के साथ देखा जा सकता है।

सुरक्षा बल की मौजूदगी के बावजूद पथराव जारी रहा, जिससे हालात और बिगड़

घटना को लेकर बाद करते हुए पुलिस डीआईजी निमिश अग्रवाल ने बताया कि कुछ युवक भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान एक रैली भी निकाली गई थी। रैली के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई है।हिंसा और आगजनी, उपद्रवियों ने पेट्रोल बम भी फेंके

पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद कई गाड़ियां फूंकी गईं।

करीब 2 घर, 4 दुकानें और एक मैजिक वाहन को नुकसान पहुंचा।

हथियारों से लैस उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंककर आगजनी को और भड़काया।

कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों को हथियारों के साथ देखा जा सकता है।

सुरक्षा बल की मौजूदगी के बावजूद पथराव जारी रहा, जिससे हालात और बिगड़।           ‌।

No comments:

Post a Comment