रायपुर में राष्ट्रपति के रूट पर सड़क हादसा - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, March 24, 2025

रायपुर में राष्ट्रपति के रूट पर सड़क हादसा

 


प्रथम टुडे जबलपुर :
--  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10.35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। यहां से राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेगी और रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रायपुर दौरे से पहले एक बड़ा हादसा हुआ है।

 दो ट्रैकों के बीच हुई टक्कर में सड़क पर फैला आँयल 

दरअसल, राष्टपति के तय रूट पर दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पूरी सड़क पर पेंट फ़ैल गया है। हादसे के बाद सड़क पर पेंट फैलने से सड़क पर फिसलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं पुलिस द्वारा रिंगरोड नंबर 3 का एक साइड आम ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है और राष्ट्रपति के रूट को सुरक्षित किया गया है।

No comments:

Post a Comment